स्मार्टफोन के ऑफलाइन खुदरा बाजार में 44 फीसदी इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 PM IST

 भारत में ऑफलाइन खुदरा बाजार में स्मार्टफोन की बिक्री 44 फीसदी बढ़ गई है। सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार, पिछले साल की दूसरी छमाही की तुलना में वर्ष 2022 की पहली छमाही में यह बढ़ोतरी देखी गई। 
मार्केट रिसर्च फर्म जीएफके के ‘कंज्यूमर लाइफ स्टडी 2022’ के मुताबिक, पिछले पांच सालों में 20,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन की ऑफलाइन बिक्री दो गुना से ज्यादा बढ़ गई है। शहरी भारत में कम से कम 64 फीसदी युवाओं ने इस साल अपने गैजेट को नवीनतम मॉडलों में अपग्रेड किया है। त्योहारी सीजन के अक्टूबर और दिसंबर के बीच भी इस रुख के जारी रहने की उम्मीद है।
जीएफके इंडिया के बिक्री प्रमुख धीरज मुखर्जी ने कहा कि 2021 में ऑफलाइन माध्यम से ​स्मार्टफोन की बिक्री 2019 की बिक्री के स्तर तक पहुंच गई। 2022 में यह बिक्री ऑफलाइन माध्यमों में मूल्य के आधार पर 2021 से 25-30 फीसदी अधिक होने का अनुमान है।

First Published : October 3, 2022 | 10:36 PM IST