सोलरेक्स ने खरीदे आर्किड के शेयर!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 9:44 PM IST

चेन्नई की फार्मा कंपनी ऑर्किड केमिकल्स एेंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने सोलरेक्स द्वारा 3.33 फीसदी इक्विटी शेयर खरीदे जाने की बात स्वीकार की है। सोलरेक्स फार्मास्युटिकल्स रैनबैक्सी समूह की कंपनी है।


दरअसल ऑर्किड के अधिग्रहण के लिए रैनबैक्सी समूह पुरजोर कोशिशें कर रहा है। सोलरेक्स द्वारा ऑर्किड के शेयर खरीद लेना भी रैनबैक्सी की इसी क ोशिश का नतीजा है।  


ऑर्किड कंपनी के प्रबंधन ने बताया कि सोलरेक्स ने इसी महीने की शुरुआत में कंपनी के  21,93,473 शेयर और खरीदे थे। इन शेयरों की खरीद के बाद सोलरेक्स के ऑर्किड में कुल 74,97,038 शेयर हो गए हैं।


रैनबैक्सी समूह द्वारा संचालित सोलरेक्स की ऑर्किड में अब 14.72 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। रैनबैक्सी, सोलरेक्स के जरिये ऑर्किड में 15 फीसदी हिस्सेदारी प्राप्त करना चाहती है। दरअसल किसी भी कंपनी क ो अधिग्रहण की पेशकश देने देने वाली कं पनी के पास उस कंपनी के कम से कम 15 फीसदी शेयर होने आवश्यक हैं।

First Published : April 17, 2008 | 12:52 AM IST