स्टार का एशियानेट के साथ क्षेत्रीय चैनल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 5:45 PM IST

टेलीविजन प्रसारणकर्ता स्टार टीवी और दक्षिण के प्रसारणकर्ता एशियानेट के साथ क्षेत्रीय चैनलों को लॉन्च करने के लिए एक संयुक्त उपक्रम बनाने वाला है।


आज दक्षिण भारत में बालाजी के साथ क्षेत्रीय चैनल लॉन्च करने के लिए स्टार के संयुक्त उपक्रम पर विराम चिह्न लग गया है। उम्मीद है कि इस प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम की घोषणा कुछ ही हफ्तों में की जाएगी, जिसमें स्टार की 51 फीसद हिस्सेदारी होगी और बाकी हिस्सेदारी एशियानेट की होगी।

एशियानेट के मनोरंजन चैनलों मलयालम में एशियानेट प्लस और कन्नड़ चैनल एशियानेट सुवार्णा उपक्रम का हिस्सा होंगे। इसके अलावा दोनों भागीदार मिलकर एक तेलुगू चैनल लॉन्च करेंगे। स्टार इंडिया से जुड़े एक स्रोत ने कहा, ‘स्टार एशियानेट की मजबूत स्थानीय मौजूदगी और 60 देशों में इसके वितरण नेटवर्क का फायदा उठाने पर विचार कर रहा है।’

एशियानेट के एक उच्च पदस्थ स्रोत ने इस संयुक्त उपक्रम की बात को स्वीकार किया है और कहा है कि जल्द ही यह करार पूरा होगा, अब जब बालाजी के साथ चैनल का उपक्रम समाप्त हो चुका है। पिछले साल बालाजी के साथ बनाए इस संयुक्त उपक्रम के तहत बालाजी को कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में चैनल के लिए खास कार्यक्रम बनाने थे।

अभी तक तमिल भाषा में स्टार विजय स्टार का इकलौता स्थानीय आम मनोरंजन चैनल है। स्टार के प्रवर्तक रुपर्ट मर्डोक की हालिया भारत यात्रा में उन्होंने कहा था कि कंपनी 6 स्थानीय चैनलों में लगभग 420 करोड़ रुपये निवेश करेगी। एशियानेट के साथ स्टार का संयुक्त उपक्रम मर्डोक की देश में टेलीविजन प्रसारण क्षेत्र में विस्तार की योजना को बढ़ावा मिल रहा है।

First Published : August 20, 2008 | 1:35 AM IST