कंपनियां

Tata Group में हलचल! टाटा ट्रस्ट्स की जगह अब यह स्पेशल कमेटी लेगी सभी निर्णय, जानें किसके हाथ में होगा इसका कंट्रोल

इस कमेटी के पावर में आने के बाद हर निर्णय पर पूरे बोर्ड से रजामंदी लेने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि टाटा ग्रुप से जुड़े अलग-अलग ट्रस्टों में कुल 18 ट्रस्टी हैं।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 10, 2024 | 8:58 PM IST

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप (Tata Group) में बदलाव की एक नई लहर दिखाई दे रही है। टाटा ग्रुप का काम-काज देखने वाले टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) ने एक स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमेटी बनाई है। हालांकि रतन टाटा (Ratan Tata) को ही इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इकॉनोमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी से जुड़े सभी जरूरी और बड़े फैसले अब यही कमेटी करेगी। इस कमेटी में रतन टाटा के अलावा, कंपनी से जुड़े कई और बड़े नाम भी शामिल हैं।

Tata Trusts ने क्यों बनाई स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमेटी

इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजमर्रा के काम में तेजी लाने के मकसद से इस स्पेशल कमेटी को बनाया गया है। इस कमेटी के पावर में आने के बाद हर निर्णय पर पूरे बोर्ड से रजामंदी लेने की जरूरत नहीं होगी। वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह को इस स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया हैं। ट्रस्टी मेहली मिस्त्री को भी इस कमेटी में शामिल किया गया है। बता दें कि टाटा ग्रुप से जुड़े अलग-अलग ट्रस्टों में कुल 18 ट्रस्टी हैं।

Also read: M&M ने घटाए SUV मॉडल के दाम; शेयर लगभग 7 फीसदी टूटा, MCap 24,087 करोड़ रुपये घटा

Tata Trusts की COO अपर्णा उप्पालुड़ी ने दिया इस्तीफा

टाटा ग्रुप में बदलाव की इस लहर के बीच टाटा ट्रस्ट्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अपर्णा उप्पालुड़ी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें करीब सालभर पहले अप्रैल 2023 में ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसी समय सिद्धार्थ शर्मा को टाटा ट्रस्ट्स का सीईओ बनाया गया था, जो फिलहाल अपने पद पर बने हुए हैं।

First Published : July 10, 2024 | 8:09 PM IST