नई इंडिका को टाटा ने दिया नया नाम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 6:03 PM IST

टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कार इंडिका की दूसरी पीढ़ी तैयार हो गई है। कंपनी ने इसके नाम को भी बदल दिया है। नई कार का नाम ‘इंडिका विस्टा’ रखा जा रहा है।


इस साल नई दिल्ली में हुई ऑटो प्रदर्शनी में इस कार के दीदार कराए जा चुके हैं। मौजूदा इंडिका से अलग-थलग दिखने के लिए ही इसे नया नाम दिया गया है। टाटा मोटर्स ने संकेत दिए हैं कि इंडिका विस्टा आने के बाद भी इंडिका का उत्पादन बंद नहीं किया जाएगा और दोनों कारों की बिक्री जारी रखी जाएगी।

यह जरूर है कि इंडिका विस्टा पर अब कंपनी ज्यादा जोर देगी, ताकि मारुति सुजुकी की स्विफ्ट और हुंडई की गेट्ज तथा आई 10 की टक्कर में इसे खड़ा किया जा सके। नई ‘इंडिका विस्टा’ पुरानी इंडिका की तुलना में कुछ बड़े आकार की होगी मुकाबले आकार में कुछ बड़ी होगी और इसमें फिएट कंपनी से मिला इंजन लगाया जा रहा है।

इस इंजन के पेट्रोल से चलने वाले संस्करण को सैफायर कहा जा रहा है। इसमें डीजल से चलने वाला क्वाड्राजेट इंजन और टाटा का जाना पहचाना टर्बो डीजल इंजन भी लगाये जाने की संभावना है। इस कार को टाटा-फिएट के रंजनगांव संयंत्र में बनाई जाएगी। इस पर 4020 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इंडिका विस्टा को त्योहार का सीजन शुरू होने के पर अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में सड़क पर उतारा जा सकता है।

First Published : August 21, 2008 | 11:27 PM IST