टाटा मोटर्स ने उतारा पहला सीएनजी ट्रक

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

 टाटा मोटर्स ने सोमवार को 28 और 19 टन श्रे​णियों के तहत मध्यम एवं भारी वा​णि​ज्यिक (एमऐंडएचसीवी) वाहन खंड में देश का पहला सीएनजी ट्रक पेश किया। टाटा मोटर्स समेत कई ट्रक निर्माता मौजूदा समय में छोटे एवं हल्के वा​णि​ज्यिक वाहन सेगमेंटों में ही सीएनजी की पेशकश करते हैं। कंपनी ने वि​भिन्न तरह के इस्तेमाल के लिए उपयोगी इंटरमीडियरी ऐंड लाइट कम​र्शियल व्हीकल (आईऐंडएलसीवी) सेगमेंट में भी सात ट्रक पेश किए हैं। 
टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि इस बीच, अपने शून्य उत्सर्जन लक्ष्य के तहत कंपनी अन्य वैक​ल्पिक ईंधन सॉल्युशनों को पेश करने की दिशा में भी काम कर रही है, जिनमें दीर्घाव​धि शुद्ध जीरो उत्सर्जन लक्ष्य पूरे करने के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) हाइड्रोजन, बायो-सीएनजी भी शामिल हैं।  वाघ ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम वि​भिन्न दायरों के लिए लगातार टीसीओ (परिचालन की कुल लागत) विश्लेषण कर रहे हैं, चाहे यह 500 किलोमीटर, 1,000 किलोमीटर हो या 2,000 किलोमीटर।
किसी खास इस्तेमाल के आधार पर, हमें एलएनजी और सीएनजी, दोनों के साथ तैयार रहना चाहिए। ‘ उन्होंने कहा कि एलएनजी के लिए सीएनजी पावरट्रेन को आसानी से अपनाया जा सकेगा और टाटा मोटर्स इस पर पहले ही काम कर रही है।  टाटा मोटर्स ने ऐसे समय में सीएनजी से चलने वाले एमऐंडएचसीवी ट्रक पेश किए हैं जब डीजल और सीएनजी के बीच कीमत अंतर अब घटकर 20 प्रतिशत रह गया है। 

First Published : September 5, 2022 | 9:35 PM IST