टाटा स्टील फार्च्यून की 500 सूची में शामिल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 3:42 PM IST

टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा स्टील ने फार्च्यून की ओर से जारी 500 वैश्विक कंपनियों की सूची में पहुंच गई है। सूची में शामिल वह अकेली भारतीय इस्पात कंपनी है।


फार्च्यून ने इसी हफ्ते जारी अपनी सूची में कंपनी को 231वीं पायदान पर रखा है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी के प्रदर्शन को देखते हुए उसने टाटा स्टील को 315वां पायदान दिया था। लेकिन अब कंपनी उछलकर 231वीं सीढ़ी पर पहुंच गई है।

फार्च्यून पत्रिका ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, ’31 मार्च 2008 में समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान टाटा स्टील का राजस्व 32.8 अरब डॉलर रहा था। कंपनी ने ये नतीजे ग्लोबल 500 सूची प्रकाशित होने की समय सीमा खत्म होने के बाद घोषित किए थे। अगर पहले ही वह ऐसा कर देती, तो उसे सूची में 231वें स्थान पर रखा जाता।

लेकिन 31 दिसंबर 2007 तक समाप्त चार तिमाहियों में मिले राजस्व के आधार पर उसे 315वां स्थान दिया गया है।’ टाटा स्टील ने अपने राजस्व में इस बार रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया है। उसे 32.8 अरब डॉलर का राजस्व मिला, जो 2006 के मुकाबले 353.2 फीसद ज्यादा है।

First Published : August 7, 2008 | 12:15 AM IST