टीसीएस की परियोजनाएं लेट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 8:41 PM IST

दिग्गज सॉफ्टवेयर कं पनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ग्राहकों की तरफ से कुछ परियोजनाओं में देरी हो रही है। लेकिन कंपनी ने मंदी की मार से किसी भी परियोजना के रद्द होने की बात से साफ इनकार कर दिया।


कंपनी के मुख्य कार्यकारी एस रामादुरै ने बताया, ‘हमारे ग्राहकों ने फैसले लेने में थोड़ा समय लगाया है , कुछ परियोजनाओं में देरी भी हो रही है। लेकिन कोई भी परियोजना रद्द नहीं हुई है। हम इस मंदी में भी सकारात्मक सोच के साथ कारोबार कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर कीमतों में स्थिरता आई है जो उम्मीद है कि आगे भी रहेगी। वित्तीय सेवाओं के बाजार को छोड़ दे तो ऊर्जा और फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में मांग अभी भी बनी हुई है।’ टीसीएस के ग्राहकों की सूची में जनरल इलेक्ट्रिक, लॉयड टीएसबी ग्रुप, फ्रांस की इंश्योरेंस कंपनी एएक्सए एसए और क्वांटास एयरवेज जैसी कंपनियां शामिल हैं।

दुनिया भर में वित्तीय और आर्थिक मंदी की वजह से अमेरिकी ग्राहक परियोजनाओं में देरी कर रहे हैं। जिससे सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात करने वाली कंपनी को अपनी विकास रफ्तार बनाए रखने में काफी मुश्किल हो रही है।

First Published : September 10, 2008 | 1:07 AM IST