टाटा मोटर की महत्वाकांक्षी नैनो कार परियोजना में लगातार चौथे दिन भी घेराबंदी रही।
ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता किसानों को 400 एकड़ जमीन वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं।
यही नहीं, तृणमूल कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारियों ने दुर्गापुर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी है, जिससे सैकड़ों ट्रक सड़क पर खड़े रहे। तृणमूल कार्यकर्ता शुक्रवार से ही संयंत्र का घेराव किए हुए हैं।