ट्विटर पर यूजर्स को धोखा देने का आरोप

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:22 PM IST

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर एक बार फिर विवादों में हैं। ट्विटर पर इस बार यूजर्स और संघीय नियामकों को धोखा देने का आरोप लगा है। इस बारे में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को एक शिकायत भेजी गई है जिसमें कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी दी। 
ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख पीटर जाटको ने व्हिसलब्लोअर के तौर पर गवाही देते हुए ये दावा किया है कि ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद ऑटोमेटेड बॉट्स की गिनती भी कम आंकी है।  गौरतलब है कि जाटको को इस साल की शुरुआत में खराब प्रदर्शन के लिए नौकरी से निकाल दिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, जाटको ने दावा किया कि ट्विटर स्पैम और बॉट्स से लड़ने के बजाय अपने यूजर्स बेस को बढ़ाने को प्राथमिकता देता है। वहीं इस मामले में कंपनी के प्रवक्ता के जारी बयान में कहा गया है ट्विटर की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा के बारे में ये एक झूठा नैरेटिव है जो की पूरी तरह से गलत है।
 

First Published : August 24, 2022 | 9:23 AM IST