ट्विटर सोमवार को फिर कर सकता है छंटनी, इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट निशाने पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

 ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क सोमवार को Twitter Inc. के और कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहे है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार को कंपनी के इंजिनीयरों द्वारा मॉस इस्तीफे के बाद,  एलन मस्क सेल्स और पाटनर्शिप डिपार्टमेंट में छंटनी कर सकते हैं। 
 

मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के सामने दो विकल्प रखे। पहला यह की या तो वो दिन में लम्बे समय तक काम करने को तैयार हो जाएं या फिर अपना सेटलमेंट अमाउंट लेकर नौकरी छोड़ दें। नतीजतन, उम्मीद से ज़्यादा कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया।  जिनमें ज़्यादातर कर्मचारी सेल्स, पाटनर्शिप और टेक्निकल डिपार्टमेंट से हैं। 

शुक्रवार को मस्क ने सेल्स और पार्टनरशिप ओर्गनइजेशंस के हेड को कहा की वे और कर्मचारियों की छंटनी के लिए अपनी सहमति दें। 
जिस पर मार्केटिंग और सेल्स हेड रॉबिन व्हीलरजिसपर और पार्टनरशिप हेड मैगी सुनिएविक ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों को ही अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया।

सूत्रों के मुताबिक, व्हीलर ने इस महीने की शुरुआत में ही ट्विटर से इस्तीफा देने का मैं बना लिया था, लेकिन उन्हें कंपनी द्वारा रोक लिया गया था।  व्हीलर ने मस्क को उन विज्ञापनदाताओं के साथ जुड़े रहने में मदद की जो ट्विटर की बदलती नीतियों के कारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दूर हो रहे थे। वहीं कई प्रमुख ब्रांडों ने ट्विटर पर पैसे लगाना बंद भी कर दिया है। 
 

First Published : November 20, 2022 | 8:59 AM IST