United Breweries को दूसरी तिमाही में 134.12 करोड़ रुपये का लाभ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:25 PM IST

बीयर बनाने वाली कंपनी United Breweries Limited (UBL) का 30 सितंबर को खत्म दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 66.94 फीसदी बढ़कर 134.12 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी को 80.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

United Breweries ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 11.49 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,673.51 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले समान अवधि में यह 3,294.73 करोड़ रुपये था। 

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री भी पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत बढ़ गई, वहीं जुलाई-सितंबर 2019 की महामारी से पहले की अवधि की तुलना में भी यह तीन फीसदी अधिक है। 

कंपनी ने बताया कि मुद्रास्फीति का दबाव लगातार बना हुआ है जिसकी वजह से उसका सकल मार्जिन घट गया है और कंपनी को कई राज्यों में उत्पाद के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

UBL का कुल खर्च 9.94 फीसदी बढ़कर 3,507.12 करोड़ रुपये और पूंजीगत खर्च 90 करोड़ रुपये रहा है। 

First Published : October 21, 2022 | 11:17 AM IST