यूनिवर्सल बेचेगा टून्ज की नई फिल्म

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 2:42 AM IST

केरल की नामी एनीमेशन कंपनी टून्ज एनीमेशन ने एक और सफलता अपने नाम कर ली है।


यूनीवर्सल स्टूडियो ने कंपनी की नई फिल्म के वितरण अधिकार खरीदे हैं। इस फिल्म को हैलोवीन 2008 के आसपास ही रिलीज किया जाएगा। टून्ज फिल्म्स ने इस फिल्म पर लगभग 144 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह फिल्म आर एल स्टाइन की प्रसिद्ध किताब ‘मोस्टली घोस्टली’ के पहले भाग पर आधारित हैं।

स्टाइन ने इस शृंखला की आठ पुस्तकें लिखी हैं। टून्ज के अधिकारी के मुताबिक यह कहानी 11 साल के मैक्स के  कारनमों पर आधारित है। इस फिल्म में मैक्स कैसे दो भूत निक्की और तारा को फियर्स नाम के प्रेत से बचाता है। इस फिल्म का निर्देशन हाना मोंटाना ने किया है। फिल्म के निर्माता हैं- यूवोन बर्नार्ड, आर्थर कोहेन और स्टीव स्टेबलर। रिच कोरेल फिल्म के सह-निर्माता है।

पैट प्रोफिट के लिए एमी अवॉर्ड के लिए नामित हो चुके कोरेल ने इस फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। इसके अलावा कोरेल स्केरी मूवी 3, स्केरी मूवी 4 और नेक्ड गन सिरीज के लिए भी स्क्रीनप्ले लिख चुके हैं।

इस करार के बारे में टून्ज एनिमेशन के मुख्य कार्यकारी पी जयकुमार ने कहा, ‘इस करार से दुनिया भर के लोगों को मनोरंजन के लिए कुछ नया करने की कोशिशों को भी पहचान मिलेगी। हमें उममीद है कि मोस्टली घोस्टली को दुनिया भर के बच्चों और बड़ों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा।’ इस फिल्म में मेडिसन पैटिस, ल्यूक बेनवार्ड, मायरा वॉल्श, अली लोहन, ब्रायन स्टेपानेक, किम रोड्स और नोआ साइरस शामिल हैं।

First Published : May 30, 2008 | 12:03 AM IST