पेटीएम के दोबारा एमडी बने विजय शेखर शर्मा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:27 PM IST

 पेटीएम के फाउंडर  विजय शेखर शर्मा को कंपनी के शेयरधारकों से अगले 5 साल के लिए एमडी और सीईओ पद पर बने रहने की अनुमति मिल गई है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 है।

स्टॉक एक्सचेंज को रविवार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि शुक्रवार को हुई एजीएम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। शर्मा को कुल 99.67 फीसदी मत मिले। 
शर्मा ने फिनटेक कंपनी की सालाना बैठक में कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2018-19 से ही अपने विस्तार पर काम कर रही है। कंपनी ने 2019-20 से ही मुद्रीकरण की राहों पर चलना शुरू कर दिया था।कंपनी पोस्ट ऑपरेशनल प्रॉफिट के दौर में चल रही है।

शेयर के उतार-चढ़ाव में हमारा कोई रोल नहीं है। शेयर मार्केट के चढ़ने-उतरने के अपने ही कारण होते हैं। कंपनी की ग्रोथ और लाभ शेयर के दाम बढ़ने के लिए मुख्य कारण होते है। लेकिन केवल इन्ही दो कारकों से शेयर मार्केट नहीं चलता है।
शर्मा ने कहा कि कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारक और लोगों के सेंटीमेंट भी शेयर मार्केट को प्रभावित करते है।

First Published : August 21, 2022 | 5:25 PM IST