भारत में 5G के लॉन्च होते ही देश की टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी VI (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों के लिए शनिवार यानी 1 अक्टूबर को एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स के लिए जल्द ही 5G सेवाओं को लाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कोई निश्चित समय नहीं बताई है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने शनिवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5G के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कहा कि कंपनी 5G सेवाएं जल्द शुरू करेगी। “ग्रामीण भारत में अपनी मजबूत मौजूदगी, उद्यम ग्राहकों, प्रौद्योगिकी साझेदारों तथा वोडाफोन समूह के वैश्विक अनुभव का लाभ उठाते हुए 5G सेवाएं शुरू करेंगे,” चेयरमैन ने कहा।
अभी निश्चित समयसीमा तय नहीं
कुमार मंगलम बिड़ला ने कार्यक्रम के दौरान कहा की Vodafone Idea के नेटवर्क से 24 करोड़ लोग जुड़े हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत लोग ग्रामीण भारत में हैं। कंपनी पूरे देश में 5G सेवा शुरू करने की यात्रा पर जल्द ही कदम बढ़ाएगी।