वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या है वजह

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 PM IST

अगर आप वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क यूज करते हैं तो आने वाले समय में आपको कनेक्टिविटी को लेकर कई तहर की दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। बता दें कि टेलिकॉम कंपनी पर इंडस टावर्स (Indus Towers) का लगभग 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है। अगर वोडाफोन आइडिया ने बकाया बिल का भुगतान जल्द नहीं किया तो नवंबर से कंपनी को टावर का इस्तेमाल करने पर रोक लग सकती है।
 
साथ ही कंपनी के करीब 25.5 करोड़ ग्राहकों को भी मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है। 
 
ऐसा कहा जा रहा है कि कस्टमरों को नवंबर से कनेक्टिविटी नहीं मिल पाएगी जिसकी वजह से मोबाइल कॉल से लेकर इंटरनेट तक की सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। फिलहाल वोडाफोन पर टावर कंपनियों का 10 हजार करोड़ रुपये का बकाया है जिसमें से इंडस टावर का हिस्सा 7 हजार करोड़ रुपये का है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया को बकाया चुकाने की चेतावनी दी है। दरअसल कंपनी की बोर्ड बैठक में बढ़ते हुए बकाया को लेकर चिंता जताई गई थी और पता चला था कि इसमें सबसे बड़ा हिस्सा वोडाफोन आइडिया का है। इसलिए इंडस टावर ने वोडाफोन आइडिया को पूरा बकाया चुकाने के लिए अक्टूबर तक का समय दिया है।

First Published : September 28, 2022 | 9:56 AM IST