ऑनलाइन कॉलिंग करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे, सरकार ला रही है ये बिल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

अगर आप Whatsapp,  Skype, Zoom, Google Duo और Telegram जैसे ऐप का इस्तेमाल करते हैं और अब तक फ्री कॉलिंग का आनंद ले रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। सरकार द्वारा इंडियन टेलिकम्युनिकेशन बिल 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नए नियम के अनुसार आने वाले समय में Whatsapp जैसे ऐप में कॉलिंग करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। 

कंपनियों को देना होगा लाइसेंस

इस बिल के अनुसार Whatsapp,  Zoom, Telegram आदि ऐप को भारत में ऑपरेट करने के लिए लाइसेंस लेना होगा। इसके अंदर OTT प्लेटफार्म को भी रखा गया है। बिल पास होने के बाद कंपनी को नए नियम के अनुसार चलना होगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नए नियम आने के बाद आपको व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए पैसे देने पड़ सकता है।

कई कंपनियां देती है कॉलिंग की सुविधा

Whatsapp,  Zoom, Telegram जैसी कई कंपनियां अभी कॉलिंग की सुविधा देती है। अभी तक यह फ्री है। हालांकि कंपनी इसके बदले आपके डेटा का इस्तेमाल करती है। अभी सरकार ने इस बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगा है। ये सुझाव 20 अक्टूबर तक दिये जा सकते हैं।

First Published : September 24, 2022 | 6:06 PM IST