अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 4:04 AM IST

कोविड महामारी की मार झेल रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में महामंदी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई। दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 32.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सन 1947 में जबसे सरकार ने आधिकारिक रिकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। पहली तिमाही मेंं अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी की दर से गिरावट आई थी और फरवरी में यह मंदी की शिकार हो गयी थी। इससे पहले सबसे बड़ी गिरावट सन 1958 की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई थी तब जीडीपी 10 फीसदी गिरा था।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार यह गिरावट मार्च और अप्रैल में कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की वजह से आई। हालांकि मई से आर्थिक गतिविधियों में सुधार शुरू हो गया लेकिन कोविड-19  के मामलों मेंं नए सिरे से इजाफा होने के बाद यह गति एक बार फिर धीमी पड़ गयी है।  

First Published : July 30, 2020 | 11:11 PM IST