आत्मनिर्भर भारत में भागीदारी का आह्वान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 9:07 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कंपनियों को देश में आमंत्रित करते हुए उनकी सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, डिजिटल क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काफी सुधार किए गए हैं। उन्होंने उद्योग के 400 से अधिक शीर्ष उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बनने वाले दो कोविड-19 टीके जल्द ही दुनिया भर में उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में भारत में और भी कोविड टीके आएंगे। मोदी विश्व आर्थिक मंच में आईबीएम, मास्टरकार्ड, एबीबी, सीमेंस जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह दुनिया के कारोबारी समुदाय को भरोसा देना चाहते हैं कि अब आर्थिक मोर्चे पर हालात तेजी से सुधरेंगे। उन्होंने कारोबारियोंं से भारत की आर्थिक वृद्धि का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का आत्मनिर्भर अभियान वैश्वीकरण को मजबूती प्रदान करेगा। मोदी ने कहा कि हमारा आत्मनिर्भर भारत अभियान वैश्विक वस्तुओं की आपूर्ति और वैश्विक आपूर्ति शृंखला के लिए प्रतिबद्घ है। वैश्विक आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए भारत में क्षमता, दक्षता और विश्वसनीयता है।
मोदी ने कहा कि भारत दूसरे देशोंं को कोविड-19 से लडऩे के लिए जल्द और टीके उपलब्ध कराएगा। मोदी ने कहा कि इस खतरनाक बीमारी से लडऩा पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है और भारत इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कोविड-19 से बचाव के लिए भारत में बने दो टीके पहले ही दुनिया के कुछ देशों को भेजे जा चुके हैं।

First Published : January 28, 2021 | 10:49 PM IST