वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को विलय और अधिग्रहण के मोर्चे पर वैश्विक विकास के साथ तालमेल बिठाना होगा और इन्हें भारतीय कानून के साथ जोड़ना होगा। नवी मुंबई में सीसीआई के नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ने अधिक संवाद करने के लिए संघीय प्रतिस्पर्धा प्रहरी की आवश्यकता पर जोर दिया।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘जैसे-जैसे हम डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर रुख करते है, डिजिटलीकरण की जो चुनौतियां हैं वो भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हम उनकी उपेक्षा नहीं कर सकते हैं। यह काफी महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, खासकर प्रतिस्पर्धा प्राधिकार के लिए। इससे वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के खिलाफ भी मानदंड तय किया जाएगा।’
सीतारमण ने कहा कि तेजी से वैश्वीकृत और डिजिटल दुनिया में, कंपनियां मूल्य श्रृंखला में विलय, अधिग्रहण कर रही हैं, जिसमें होल्डिंग कंपनियां, शेल कंपनियां आदि हैं।
उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के मुद्दे उठ खड़े होते हैं। उन्हें देश के कानून के अनुसार निष्पक्ष रूप से निपटा जाना चाहिए। सीसीआई भारतीय कानून और प्रतिस्पर्धा के विकास और निष्पक्ष व्यापार कानूनों पर नजर रख सकता है। लेकिन इसे दुनिया के अन्य हिस्सों में क्या हो रहा है, इस पर समान रूप से नजर रखनी होगी और इसे भारत के लाभ के लिए लाए जा सकने वाले सर्वोत्तम अभ्यासों के खिलाफ मानदंड तय करना होगा।’