केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSE) का पूंजीगत व्यय चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3.79 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह बजट लक्ष्य का 52 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में CPSE का पूंजीगत व्यय बजट लक्ष्य का 43 प्रतिशत यानी 2.85 लाख करोड़ रुपये रहा था।
वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘सितंबर, 2023 तक CPSE का पूंजीगत व्यय बजट लक्ष्य का 51.71 प्रतिशत रहा है।’’ पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए CPSE का पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 7.33 लाख करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022-23 में पूरे साल के लिए CPSE का पूंजीगत व्यय अनुमानत: 6.62 लाख करोड़ रुपये रहा है।
यह पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में CPSE द्वारा किए गए पूंजीगत व्यय से अधिक है। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह आंकड़ा 2.85 लाख करोड़ रुपये या 2022-23 वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 43 प्रतिशत था।