एयर इंडिया के कर्मचारियों की अब नहीं कटेगी सैलरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दे दी है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से एयरलाइन अपने कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती कर रही थी वह अब एक सितंबर से बंद कर दी जाएगी। 

यानि जो वेतन कर्मचारियों को कोरोना काल से पहले मिल रहा था वो अब बहाल कर दिया जाएगा।

साथ ही एयरलाइन ने एक सितंबर से क्रू सदस्यों के भत्तों और भोजन व्यवस्था में संशोधन करने का भी निर्णय लिया है।
 
एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन द्वारा भेजे गए संदेश में कहा है कि एयरलाइन सभी कर्मचारियों के वेतन में की जा रही कटौती एक सितंबर 2022 से बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता के लिए एयरलाइन को अभी बहुत कुछ करना होगा। 
 
कोविड महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान विमान सेवाएं बंद हो गई थीं।
 
जिसके कारण एयरलाइन उद्योग को लागत कम करने के लिए वेतन कटौती समेत कई कदम उठाने पड़े थे।

इनपुट/भाषा 

First Published : August 26, 2022 | 5:06 PM IST