अर्थव्यवस्था

रिजर्व बैंक ने अच्छी तरह सोच-समझकर जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाया: आर्थिक मामलों के सचिव

रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया, जो पहले 6.5 प्रतिशत था।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 08, 2023 | 4:12 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अच्छी तरह सोच-समझकर जीडीपी वृद्धि के पूर्वानुमान को बढ़ाया है। साथ ही अक्टूबर और नवंबर में सभी उच्च आवृत्ति वाले सूचकांकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बिल्कुल साफ है कि भारत ने पहली छमाही में और फिर फिर दो महीने (अक्टूबर, नवंबर) में जो वृद्धि हासिल की है, उसके अनुसार ऊपर की ओर संशोधन सोच-समझ कर किया गया है।’’

यह भी पढ़ें : RBI MPC Meet: देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार माह में पहली बार 600 अरब डॉलर के पार

रिजर्व बैंक ने अपनी द्विमासिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया, जो पहले 6.5 प्रतिशत था। चालू वित्त वर्ष में जून और सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत और 7.6 प्रतिशत रही। इस तरह पहली छमाही में वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही।

First Published : December 8, 2023 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)