Categories: बैंक

Bank Strike: AIBEA ने आज होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल वापस ली

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:08 AM IST

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने शनिवार को प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल वापस ले ली है।
भारतीय बैंक संघ के ज्यादातर मांगों को मानने पर सहमत होने के बाद एआईबीईए की तरफ से यह हड़ताल वापस ली गई है।
इस निर्णय के बाद सभी बैंकों में काम सामान्य रुप से चलता रहेगा और बिना किसी व्यवधान के लेन-देन किया जा सकेगा।

एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा, ‘‘सभी मुद्दों पर सहमति बनी है। आईबीए और बैंक इस मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर सहमत हुए हैं। इसलिए हमारी हड़ताल टाल दी गई है।’’

First Published : November 19, 2022 | 12:59 PM IST