अगर आप अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार आपके इस काम में आपकी मदद कर सकती है। जी हां, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के आपको लोन मिल सकता है।
सरकार इस योजना के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती है।
बता दें कि Pradhan Mantri MUDRA Yojana (PMMY) के माध्यम से नॉन-कॉर्पोरेट, नॉन फार्म स्मॉल/ माइक्रो एंटरप्राइज को 10 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है।
मुद्रा लोन कमर्शियल बैंक, RRBs, स्मॉल फाइनेंस बैंक, ,MFI और NBFCs के द्वारा प्रदान कराया जाता हैं। बॉरोअर इनमें से किसी भी लेंडिंग इंस्टीट्यूशन के जरिए ऑनलाइन पोर्टल www.udyamimitra.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के भीतर आपको तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं। इसमें शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन शामिल हैं।
आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्में से किसी भी प्रकार के लोन ले सकते हैं।
आवेदकों को इस लोन को लेने के लिए बैंकों या लोन संस्थानों को कोई गारंटी देने या गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस लोन का भुगतान आप 3 साल से 5 साल तक कर सकते हैं।
मुद्रा स्कीम के तहत आपको 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। हालांकि,लोन लेने के लिए आपके पास मुद्रा कार्ड होना चाहिए। इस कार्ड के जरिए आप अपने व्यवसाय से जुड़े जरूरी उपकरणों को खरीदने के लिए खर्चा कर सकते हैं।
वहीं शिशु लोन लेने पर 50,000 रुपये मिलते हैं। और अगर आप किशोर लोन लेना चाहते हैं तो आपको 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।
अगर तीसरा तरुण लोन की बात करें तो इसमें आपको 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता हैं। मुद्रा याजना का लाभ लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं।