एफडी पर 8.75 प्रतिशत तक का ब्याज देगा श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:44 PM IST

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी ने विभिन्न परिपक्वता अवधि की सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। नयी दरें 10 अगस्त से प्रभावी होंगी। कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि नयी ब्याज दरें 12 से 60 महीने (एक से पांच साल) की जमा पर लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, विभिन्न अवधि वाली सावधि जमा दरों में प्रतिवर्ष 0.25 प्रतिशत से 0.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, ग्राहक एफडी पर 8.75 प्रतिशत तक का ब्याज पा सकेंगे। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जमा पर सालाना 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। 

First Published : August 9, 2022 | 9:11 PM IST