वित्त-बीमा

Bank of Baroda से अब लोन लेना हुआ और भी महंगा, MCLR में किया 0.35 फीसदी तक का इजाफा

Published by
भाषा
Last Updated- January 10, 2023 | 8:18 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ोदा (BOB) ने मंगलवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण दर (MCLR) में 0.35 फीसदी की वृद्धि की। इससे बेंचमार्क ऋण दर से जुड़ा कर्ज महंगा हो जाएगा।

BOB ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि नई दरें 12 जनवरी से प्रभावी होंगी। एक दिन की MCLR को 7.50 से बढ़ाकर 7.85 फीसदी किया गया है। वहीं एक माह, तीन माह, छह माह और एक साल की MCLR को 0.20 फीसदी बढ़ाकर क्रमश: 8.15 फीसदी, 8.25 फीसदी, 8.35 फीसदी और 8.50 फीसदी किया गया है।

यह भी पढ़ें: SIDBI ने बिहार में खोला अपना रीजनल ऑफिस

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल मई से प्रमुख नीतिगत दर रीपो में 2.25 फीसदी की वृद्धि की है। सात दिसंबर, 2022 को रीपो दर में अंतिम बार 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

First Published : January 10, 2023 | 8:06 PM IST