वित्त-बीमा

Women Borrowers: अब ज्यादा लोन ले रही महिलाएं, पर्सनल लोन में भी उछाल

पूर्ण रूप से महिलाओं का कुल पोर्टफोलियो वर्ष 2022 के अंत के 26 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2023 में 30.95 लाख करोड़ रुपये था।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 05, 2024 | 8:01 PM IST

महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण में वर्ष 2023 के दौरान 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक ऋण सूचना कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीते साल महिलाओं को कर्ज में वृद्धि कुल 17 प्रतिशत की ऋण वृद्धि से अधिक रही है।

क्रिफ हाई मार्क द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यक्तिगत ऋण और दोपहिया वाहन ऋण पोर्टफोलियो में 26 प्रतिशत की सबसे तेज वृद्धि देखी गई है।

पूर्ण रूप से महिलाओं का कुल पोर्टफोलियो वर्ष 2022 के अंत के 26 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2023 में 30.95 लाख करोड़ रुपये था। सक्रिय ऋण के नजरिये से महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज की संख्या में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। व्यवसाय ऋण और शिक्षा ऋण को छोड़कर सभी क्षेत्रों में वृद्धि देखी गई।

इनमें क्रमशः 19 प्रतिशत और एक प्रतिशत की गिरावट रही। आंकड़ों से पता चलता है कि व्यक्तिगत ऋण खंड में महिला उधारकर्ताओं द्वारा सक्रिय ऋण में वृद्धि सबसे तेज 52 प्रतिशत थी, इसके बाद संपत्ति के बदले ऋण में 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

First Published : March 5, 2024 | 8:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)