अंतरराष्ट्रीय

Breaking news: ताइवान के पास शक्तिशाली भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुनामी की वजह से समुद्र में तीन मीटर (9.8 फुट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 03, 2024 | 9:14 AM IST

ताइवान के अपतटीय क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है जिसके बाद जापान ने अपने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा में सुनामी का अलर्ट जारी किया है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि सुनामी की वजह से समुद्र में तीन मीटर (9.8 फुट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बुधवार सुबह आए भूकंप की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

खबर अपडेट हो रही है…

First Published : April 3, 2024 | 9:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)