नाटो सदस्य बनने को इच्छुक फिनलैंड

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 7:01 PM IST

यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति और सरकार ने रविवार को ऐलान किया कि उनका देश पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो की सदस्यता लेने का इच्छुक है। नॉर्डिक देश के इस ऐलान से 30 सदस्यीय उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति सौली निनिस्टो और प्रधानमंत्री सना मारिन ने हेल्सिंकी में राष्ट्रपति भवन में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उम्मीद है कि फिनलैंड की संसद आने वाले दिनों में इस फैसले का समर्थन करेगी, यानी अब केवल औपचारिकता बाकी रह गई है। संसद से मंजूरी मिलने के बाद फिनलैंड की सरकार संभवत: अगले हफ्ते में ही औपचारिक सदस्यता का आवेदन ब्रुसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में जमा करेगी।    

First Published : May 16, 2022 | 12:16 AM IST