संकट से उबरने के लिए 24 घंटे काम कर रही है सरकार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 8:01 PM IST

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अभूतपूर्व आर्थिक कठिनाइयों से पीडि़त लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनके संकटों को दूर करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है और प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर बिताया गया हर मिनट देश को कीमती डॉलर से वंचित करता है। श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बाद पद छोडऩे के लिए उन पर बढ़ते दबाव के बीच, प्रधानमंत्री ने आंदोलनकारियों को शांत करने के लिए राष्ट्र को संबोधित किया। लंबे समय से बिजली की कटौती और गैस, भोजन और अन्य सामानों की कमी से जूझ रहे लोग विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के बड़े भाई महिंदा ने कहा, ‘सरकार आर्थिक संकट से उबरने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।’        

First Published : April 11, 2022 | 10:45 PM IST