श्रीलंका में 1,000 व्यापार यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 7:27 PM IST

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर करीब 1,000 व्यापार यूनियनों ने गुरुवार को एक दिन की देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम रहने के कारण उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।
वर्ष 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से श्रीलंका पहली बार इस तरह की अप्रत्याशित आर्थिक उथल-पुथल का शिकर है। इस संकट का आंशिक कारण विदेशी मुद्रा की कमी है, जिसका मतलब है कि श्रीलंका जरूरी खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात का भुगतान करने में समर्थ नहीं है। इसके कारण जरूरी चीजों की कमी होने समेत अधिकतर वस्तुओं के दाम बढ़ गए। कई क्षेत्रों की यूनियनों ने हड़ताल में भाग लिया जिसमें राज्य सेवा, स्वास्थ्य, बंदरगाह, बिजली आदि के कर्मी शामिल हुए।    

First Published : April 29, 2022 | 12:15 AM IST