उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी: दक्षिण कोरिया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:00 PM IST

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के मुताबिक, प्रक्षेपण शुक्रवार सुबह हुआ। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि मिसाइल ने कितनी लंबी दूरी तक उड़ान भरी।

उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में कई मिसाइलों और हथियारों का परीक्षण किया है।

ताजा परीक्षण ऐसे समय में किया गया है, जब दक्षिण कोरिया अपने वार्षिक सैन्य अभ्यास का समापन करने के करीब है।

उत्तर कोरिया इस सैन्य अभ्यास को आक्रमण के पूर्वाभ्यास के रूप में देखता है। 

First Published : October 28, 2022 | 9:21 AM IST