‘राजनीतिक दल न करें जनसभाएं’

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 1:16 AM IST

मुंबई में कोरोना महामारी फिर से हाथ से बाहर होती जा रही है। औसत साप्ताहिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन इसलिए भी परेशान है कि मुंबई में 10 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी समारोह की तैयारी भी चल रही है। मुंबई की महापौर लोगों को आगाह करते हुए कह रही हैं कि तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है , मुख्यमंत्री भी सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की बार बार अपील कर रहे हैं।
वृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने चेताया है कि अगले 15 दिन बहुत अहम साबित होने वाले हैं। डर है कि त्योहारों के चलते कोराना महामारी कहीं फिर से मुंबई को अपनी गिरफ्त में न ले। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड19 के मद्देनजर राजनीतिक दलों को जनसभाएं नहीं करनी चाहिए। हमें अनुशासन का पालन कर लोगों के समक्ष उदाहरण पेश करना चाहिए। महाराष्टï्र में मंदिरों को फिर से खोलने के लिए भाजपा द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस समय वह धार्मिक मंदिर खोलने के बजाय आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) खोलने को प्राथमिकता देंगे।

First Published : September 7, 2021 | 11:39 PM IST