श्रीलंका: सुधार समिति गठित

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 7:20 PM IST

श्रीलंका में मुख्य विपक्षी दलों ने एसएलपीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का फैसला लिया है। वहीं दूसरी ओर तमाम परेशानियों से जूझ रही राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे नीत सरकार ने नए संविधान के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कैबिनेट की उप-समिति के गठन की घोषणा की है। मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालावेगाया (एसजेबी) ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, वहीं मुख्य तमिल पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे की पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी संयुक्त रूप से राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसका तात्पर्य है कि सदन का राष्ट्रपति राजपक्षे में अब विश्वास नहीं रहा। 

First Published : May 3, 2022 | 11:00 PM IST