यूक्रेनी सेना ने कीव से रूसी सैनिकों को खदेड़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 8:38 PM IST

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार को तड़के रूसी बलों को भीषण लड़ाई के बाद कीव के रणनीतिक लिहाज से अहम उपनगर मकरीव से खदेडऩे में कामयाबी मिली है। वहीं, मार्योपोल के दक्षिणी बंदरगाह पर रूस ने हमले तेज कर दिए हैं। शहर से निकल रहे आम लोगों का कहना है कि बमबारी लगातार जारी है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मकरीव के एक प्रमुख राजमार्ग को दोबारा यूक्रेन के बलों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है, जिससे रूसी बलों को उत्तर-पश्चिम से राजधानी की घेराबंदी करने की मास्को की कोशिशों को झटका लगा है। वहीं कई जगहों से रूसी बलों को खदेड़े जाने के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की सेना ने यूक्रेनी शहरों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिससे आम नागरिकों पर खतरा बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, रूसी हमले से अब तक एक करोड़ से अधिक लोग यूक्रेन छोडऩे को मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध के दौरान 900 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की है।    

First Published : March 22, 2022 | 11:05 PM IST