आज से 8 शहरों में शुरू Airtel की 5G सेवा, अगले साल तक पूरे देश में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:02 PM IST

Bharti Airtel ने आज यानि 6 अक्टूबर से देश के 8 शहरों में 5G की शुरुआत कर दी। आज से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, वाराणसी और नागपुर में लोग Airtel 5G का लुफ्त उठा सकते हैं। कंपनी ने अपने 5G को Airtel 5G Plus के नाम से लॉन्च किया है। कंपनी की कहना है कि ग्राहकों को Airtel 5G के इस्तेमाल के लिए सिम बदलने की जरूरत नहीं है। ग्राहक अपने 4G सिम से ही 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी की योजना मार्च 2023 तक पूरे देश में 5G लॉन्च करने की है।

Jio का 5G दिवाली तक 

देश की सबसे बड़ी टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी Reliance Jio दिवाली तक 5G लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी शुरुआत में दिल्ली, मुंबई चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहर में 5G लाएगी। कंपनी की योजना दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5G लॉन्च करने की है। Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा था कि Reliance Jio देश में सबसे सस्ता और उन्नत 5G लाने पर काम कर रही है।

First Published : October 6, 2022 | 4:44 PM IST