अगस्त महीने में 15 तारीख के पहले कई छुट्टियां पड़ने से लोगों का बैंक से जुड़ा कामकाज प्रभावित हुआ था। आज से महीने के अंत तक एक बार फिर से बैंक में कई दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में एक बार फिर आपके बैंक से जुड़े काम अटक सकते हैं। हालांकि बैंक में ये छुट्टियां हर शाखा में एक साथ नहीं होंगी। ये छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हैं।
किस क्षेत्र में किस दिन बंद रहेंगे बैंक
18 अगस्त
जन्माष्टमी के चलते भुवनेश्वर, चेन्नई, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगें।
19 अगस्त
19 अगस्त को भी जन्माष्टमी के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर के लोगों को 19 अगस्त को बैंक बंद होने के कारण ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
20 अगस्त
हैदराबाद में 20 अगस्त के दिन श्री कृष्ण अष्टमी का पर्व मनाया जाता है जिसके चलते यहां पर बैंक में अवकाश रहेगा।
21 अगस्त
21 अगस्त को रविवार है। इस कारण हर जगह के बैंक 21 अगस्त को बंद रहेंगे।
27 अगस्त
27 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है जिसके चलते हर जगह के बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त
28 अगस्त को रविवार है। इस कारण हर जगह के बैंक में अवकाश रहेगा।
29 अगस्त
29 अगस्त को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। श्रीमंत शंकरदेव की तिथि के चलते बैंक में ये अवकाश रहेगा। गुवाहाटी में 27 से 29 अगस्त तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
31 अगस्त
31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक का अवकाश रहेगा।