अमृत महोत्सव के दौरान कोरोनारोधी एहतियाती टीके की खुराक का दायरा बढ़कर 27 फीसदी हो गया जो अभियान शुरू होने से पहले 8 फीसदी था। केंद्र सरकार ने 75 दिवसीय अमृत महोत्सव के दौरान नि:शुल्क टीकाकरण मुहैया कराया।
इस अवधि में कोरोना की 76 लाख पहली खुराक, 2.35 करोड़ दूसरी खुराक और 15.92 करोड़ एहतियाती खुराक दी गई। इस अवधि के दौरान रोजाना 24.7 लाख खुराक और रोजाना 20 लाख एहतियाती खुराक दी गईं। पात्र वयस्क आबादी को कोरोनारोधी टीके की एहतियाती खुराक बढ़ाने के लिए 75 दिवसीय अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ।
इस अभियान को पूरे देश में चलाया गया था। एहतियाती खुराक के लिए 18 साल से बड़ा वयस्क और जिसे कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक का टीका लगवाए छह महीने या 26 सप्ताह का समय पूरा हो चुका हो, वह एहतियाती खुराक वाले तीसरे टीके का पात्र था।