बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:42 AM IST

1- भारत की प्रीमियर रेटिंग एजेंसी सीआरआईएसआईएल………………… की सहायक है।


क- स्टैंडर्ड ऐंड पुअर (एसऐंडपी)
ख- फिश
ग- मूडी
घ- डफ ऐंड फेल्प्स

2- एसऐंडपी के मुताबिक भारत की नवीनतम सॉवरिन क्रेडिट रेटिंग………………. है।

क- बीबीबी+
ख- बीबीबी-
ग- बीबी+
घ- बीबी-

3- पी-1 की सीआरआईएसआईएल रेटिंग आमतौर पर सबसे कम डिफॉल्ट रिस्क वाले …….. दी जाती है।

क- इक्विटी शेयर
ख- डिबेन्चर्स
ग- सावधि जमा
घ- कमर्शियल पेपर

4- निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प बाकी तीन से असबंध्द है।

क- डफ ऐंड फेल्प्स
ख- मूडीज
ग- सीआरआईएसआईएल
घ- सीआईबीआईएल

5- ……………. वह कंपनी थी जिसने साल 2005 में भारत की सॉवरिन रेटिंग से ज्यादा क्रेडिट रेटिंग हासिल की थी।

क- रिलायंस इंडस्ट्रीज
ख- इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस
ग- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
घ- टीसीएस

हल :

1 क- एसऐंडपी
 एसऐंडपी के पास क्रिसिल इक्विटी में 51.50 फीसदी शेयरों की हिस्सेदारी है।

2 ख- बीबीबी
यह रेटिंग दिखाती है कि भारतीय लेनदारों के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध मौजूद हैं। हालांकि खराब आर्थिक स्थिति के चलते वित्तीय प्रतिबध्दताओं को पूरा करने में दिक्कतें आ सकती है।

3 घ- कमर्शियल पेपर
यह रेटिंग इस बात का संकेत देती है कि संबध्द कमर्शियल पेपर समय पर अदायगी के लिए पूणर्त: सुरक्षित है।

4 घ- सीआईबीआईएल
सीआईबीआईएल भारत की पहली क्रेडिट स्कोरिंग एजेंसी है। यह रेटिंग एजेंसी नहीं है। 

5 ख- इन्फोसिस
 इन्फोसिस को साल 2005 में लोकल करेंसी में बीबीबी+ फॉरेन करेंसी में बीबीबी- रेटिंग हासिल हुई जबकि भारत की सॉवरिन रेटिंग बीबी+ थी।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : May 26, 2008 | 1:21 AM IST