बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 7:00 AM IST

1- सिंतबर 2007 में ……….. की ओर से बॉन्ड जारी कर 8 हजार करोड़ रुपये एकत्र किए गए।


क- भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ख- एचडीएफसी बैंक
ग- कोटक महिन्द्रा बैंक
घ- आईसीआईसीआई बैंक

2- 1980 के दशक के मध्य में कई ……………. के देशों के कर्ज में डिफॉल्ट के देखते हुए 1989 में ‘बै्रडी बॉन्ड्स’ जारी किए गए।

क- एशिया
ख- लैटिन अमेरिका
ग- यूरोप
घ- अफ्रीका

3- भारतीय सरकार के बॉन्ड अक्सर ……….. पर जारी किए जाते हैं।

क- 100 रुपये के अंकित मूल्य पर
ख- 50 रुपये के अंकित मूल्य पर
ग- 100 रुपये के अंकित मूल्य के प्रीमियम पर
घ- 100 रुपये के अंकित मूल्य के प्रीमियम पर

4- ‘मेतुसेला’ बॉन्ड की परिपक्व अवधि ……. वर्ष है।

क- 10
ख- 25
ग- 35
घ- 50

5- …………. पहली भारतीय कंपनी है, जिसने 100 वर्ष की परिपक्व अवधि वाले बॉन्ड जारी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड इकट्ठा किया।

क- टिस्को
ख- ग्रासिम
ग- रिलायंस इंडस्ट्रीज
घ- इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस

हल :

1 घ- आईसीआईसीआई बैंक ने 5 वर्ष की निश्चित दर नोट के जरिये 8 हजार करोड़ रुपये एकत्र किए।

2 ख- ब्रैंडी बॉन्ड्स को पेश करने के पीछे मुख्य वजह यह थी कि वाणिज्यिक बैंक विकासशील देशों (अजर्ेंटीना, ब्राजिल और कोस्टा रिका) पर अपने दावे कारोबार योग्य योजनाओं में बदल सकें। इससे बैंकों को अपनी बैलेंस शीटों में से कर्ज को खत्म करने की अनुमति मिल गई।

3 क

4 घ- हिबू्र बाइबल में सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ‘मेतुसेला’ की उम्र बताई गई है।?मेतुसेला में जारी बॉन्डों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में इजाफा हुआ है, खासतौर पर फ्रांस और यूनाईटेड किंगडम। इसकी वजह पेंशन योजनाओं में अधिक अवधि वाली परिसंपत्तियों की मांग का बढ़ना है

5 ग- रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 1997 में 100 वर्ष की परिपक्व अवधि के बॉन्ड जारी कर 10.25 प्रतिशत सालाना दर पर 400 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। कंपनी ने यह पैसा गुजरात के जामनगर में अपनी रिफायनरी को फंड मुहैया कराने के लिए उगाहे थे।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : June 23, 2008 | 12:28 AM IST