बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 11:00 AM IST

1-अमेरिका में शेयर कीमतों के प्रदर्शन का …………… व्यापक सूचकांक है।


क- डाउ जोन्स
ख- नैस्डेक
ग- एसऐंडपी 500
घ- विलशायर

2- एन्डाउमेंट (जीवन बीमा) पॉलिसी में, ‘रीवर्जनरी बोनस’ ………………. को दिए जाते हैं।

क- पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद लाभ प्राप्तकर्ता को
ख- पॉलिसी के परिपक्व होने पर पॉलिसी धारक को
ग- क या ख
घ- इस तरह के बोनस एन्डाउमेंट योजनाओं पर लागू नहीं होते

3- ‘स्वीट’ शब्द कच्चे तेल के संदर्भ में तेल में……….. होने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

क- सल्फर की अधिक मात्रा
ख- सल्फर की कम मात्रा
ग- कार्बन की अधिक मात्रा
घ- कार्बन की कम मात्रा

4- रिलायंस पावर, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी 28 जुलाई 2008 से  ……… सूचकांक में शामिल हुए तीन उदाहरण हैं।

क- बीएसई सेंसेक्स
ख- बीएसई100
ग- एसऐंडपी सीएनएक्स निफ्टी
घ- एसऐंडपी सीएनएक्स निफ्टी जूनियर

5- मल्टी कमॉडिडी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में पिछले सप्ताह ……… का वायदा कारोबार शुरू हुआ है।

क- कच्चा तेल
ख- कार्बन क्रेडिट्स
ग- एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ)
घ- रबड़

हल :

1 घ-
यह बाजार पूंजीकरण सूचकांक अमेरिका की सभी सार्वजनिक कारोबारी कंपनियों के प्रदर्शन को मापता है। इन कंपनियों का कीमत डाटा आसानी से उपलब्ध होता है। सूचकांक में न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज, नैस्डेक या अमेरिकन स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करने वाले लगभग सभी सामान्य शेयर, आरईआईटीएस और सीमित साझेदारी शेयर शामिल होते है। 

2 ग-
इस तरह का बोनस का लाभ पॉलिसी के अवधि के दौरान मिलता है और इसे पॉलिसी के परिपक्व होने पर या फिर  पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद दिया जाता है।

3 ख-
स्वीट शब्द का इस्तेमाल कम सलफर युक्त कच्चे तेल के लिए किया जाता है।

4 ख-

5 ग– प्रति करार कारोबारी इकाई एटीएफ के 100 बैरल के बराबर है।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : July 13, 2008 | 11:09 PM IST