बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 1:43 PM IST

1. कौन-सा फंड हाउस है, जो सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को लॉन्च कर पहला फंड हाउस बनने की योजना बना रहा है?
क. प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई
ख. बेंचमार्क
ग. यूटीआई म्युचुअल फंड
घ. एचएसबीसी म्युचुअल फंड


2.  वह कौन सी पहली इक्विटी म्युचुअल फंड योजना थी, जो अंतरराष्ट्रीय निवेश को समर्पित है?


क. प्रिंसिपल ग्लोबल ऑपरच्युनिटीज फंड
ख. टेम्प्लटन इंडिया इक्विटी इन्कम फंड
ग. फिडेलिटी इंटरनेशनल ऑपरच्युनिटीज फंड
घ. टाटा इंडो ग्लोब इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड

3. कौन- सा ऐसी भारतीय ईटीएफ है, जिसके पास सर्वाधिक प्रबंधन परिसंपत्ति (एयूएम) है?
क. निफ्टी बी-ईएस
ख. प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई स्पाइस
ग. निफ्टी बैंकिंग बी-ईएस
घ. यूटीआई सुंदर

4. वोस्ट्रो और नॉस्ट्रो का इस्तेमाल किन संदर्भों में किया जाता है?
क. म्युचुअल फंड
ख. सावधि जमा
ग. बैंक खाता
घ. लाभांश

हल :

1. ख
सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एक प्रकार का एक्सचेंज लिस्टेड फंड होगा, जो एनएसई में लिस्टेड होगा। ईटीएफ में निवेश का मुख्य लक्ष्य यह होगा कि चांदी के मूल्य में जिस प्रकार से परिवर्तन होगा, उसी अनुसार आपको रिटर्न भी मिलेगा। अगर अंतरराष्ट्रीय सिल्वर ईटीएफ में निवेश करना पड़ा, तो उसका मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही तय किया जाएगा। इस स्कीम के तहत उस समय चांदी का जो अंतरराष्ट्रीय मूल्य होगा, उसी के हिसाब से भारतीय रुपया प्राप्त होने का प्रस्ताव है।

2. क
यह योजना मार्च 2004 में लॉन्च की गई थी। इसके अलावा अप्रैल 2006, अप्रैल 2007 और अक्टूबर 2007 में इस प्रकार की दूसरी योजनाएं भी लाई गई थी।

3. ग
30 जून 2008 को बैंकिंग बी-ईएस एयूएम 1,141 करोड़ रुपये थी। अन्य तीन फंडों की एयूएम राशि क्रमश: 408 करोड़, 9.70 करोड़ और 80 लाख रुपये है।

4.ग
वोस्ट्रो (आपका) अकाउंट रिपोर्टिंग बैंक का अकाउंट होता है, जबकि नोस्ट्रो (हमारा) रिपोर्टिंग बैंक का दूसरे बैंक में अकाउंट होता है।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : July 27, 2008 | 11:02 PM IST