बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 4:05 PM IST

1. …… धातु है, जिसमें हाल ही में लंदन मेटल एक्सचेंज में लेन-देन की मंजूरी दी गई है।


क- एल्युमीनियम
ख- तांबा
ग- इस्पात
घ- जिंक

2. अगर एक कंपनी की एक साल की फॉवर्ड अर्निंग्स 8 प्रतिशत है तो उसका प्राइस अर्निंग्स अनुपात ……… होगा।

क- 8
ख- 12.50
ग- 16
घ- 4.50

3. न्यूज कॉर्प ने हाल ही में भारत में …….. सूचकांक लॉन्च करने की घोषणा की थी।

क- डाउ जोन्स टाइटंस 30
ख- डाउ जोन्स टाइटंस 50
ग- डाउ जोन्स फ्रंटियर 30
घ- डाउ जोन्स फ्रंटियर 50

4. ‘नकद आय प्रति शेयर (सीईपीएस)’ का इस्तेमाल अधिकतर ………..के लिए किया जाता है।

क- ईपीएस + नकद आरक्षण प्रति शेयर
ख- ईपीएस + लाभांश प्रति शेयर
ग- ईपीएस + मूल्यह्रास प्रति शेयर
घ- ईपीएस + कर भुगतान प्रति शेयर

5. ‘पेयर ट्रेडिंग’ रणनीति का काफी हद तक मतलब होता है……।

क- एक शेयर पर खरीदना और अन्य ‘संबंधित’ शेयर बेचना
ख- शेयर खरीदने और इंडेक्स फ्यूचर्स बेचना
ग- शेयर खरीदने और इंडेक्स ऑप्शंस बेचना
घ- शेयर बेचना और उसी शेयर को वायदा कारोबार में खरीदना

हल :

1. ग
इस्पात वायदा कारोबार को 28 अप्रैल 2008 में लॉन्च किया गया था। अन्य धातुओं का लंदन मेटल एक्सचेंज में लगभग 130 वर्षों से लेन-देन चल रहा है।

2. ख
अर्निंग्स प्राइस अर्निंग्स अनुपात के उल्ट है। इसलिए अगर फॉवर्ड अर्निंग्स 8 प्रतिशत है तो प्राइस अर्निंग्स अनुपात 12.5 है।

3. क
यह सूचकांक भारत के बंबई स्टॉक एक्सचेंज और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबध्द 30 सबसे बड़े और सबसे अधिक लिक्विड शेयरों के प्रदर्शन पर नजर रखेगा। इस सूचकांक की प्रमुख 5 कंपनियां, बाजार पूंजीकरण के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक्नोलॉजीस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और लार्सन ऐंड टुब्रो हैं।

4. ग

5. क
यह एक ऐसी रणनीति है, जिसमें एक ही क्षेत्रके दो शेयरों में लॉन्ग पोजिशन के साथ शॉर्ट पोजिशन का मेल करना शामिल है। इससे क्षेत्र और पूरे बाजार से सुरक्षा मिलती है।

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : August 11, 2008 | 12:45 AM IST