1. ………. कंट्रिब्यूशन का सिध्दांत —–के अनुबंध में लागू नहीं होता।
क- स्वास्थ्य बीमा
ख- जीवन बीमा
ग- अग्नि बीमा
घ- घर के सामान की बीमा
2- 370 दिनों में मेच्योर होने वाले ग्रोथ ऑप्शन के फिक्स्ड मेच्योरिटी प्लान में टैक्स की दर —-होती है।
क- महंगाई सूचकांकीकरण के बगैर दस फीसदी से नीचे और सूचकांकीकरण के साथ 20 फीसदी (निवेशक के चुनाव पर निर्भर)
ख- महंगाई सूचकांकीकरण के बगैर दस फीसदी से ऊपर और सूचकांकीकरण के साथ 20 फीसदी (निवेशक के चुनाव पर निर्भर)
ग- फ्लैट 30 फीसदी
घ- 14.28 फीसदी
3. …………अवयस्क की कमाई पर —-रुपए तक छूट मिलती है।
क- 500
ख- 1,000
ग- 1,500
घ- 2,000
4. …………निफ्टी-50 सूचकांक में सबसे कम मार्केट कैप —-का है।
क- एसीसी
ख- डॉ. रेड्डीज लैब्स
ग- जी एंटरटेनमेंट
घ- बीपीसीएल
5——अकेला सार्वजनिक क्षेत्र का फंड मैनेजर है जिसे ईपीएफओ ने मंजूरी दी है।
क- एसबीआई म्युचुअल फंड
ख- यूटीआई म्युचुअल फंड
ग- बीओबी म्युचुअल फंड
घ- एलआईसी म्युचुअल फंड
हल :
1-ख
कंट्रिब्यूशन का आशय इंडेम्निटी पॉलिसी में इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा दायित्व को बांटना है। जीवन बीमा की पॉलिसी बेनेफिट वाली पॉलिसी होती हैं जबकि बाकी तीनों इंडेम्निटी वाली पॉलिसी हैं।
2. क
3. ग
इस रकम से ज्यादा की गई कमाई को उसके मातापिता (जो हायर टैक्स ब्रैकेट में आता हो) की आमदनी में जोड़ दिया जाता है।
4. ग
जी का बाजार पूंजीकरण करीब 9,600 करोड़ का है जबकि डॉ रेड्डी का मार्केट कैप 9,800 करोड़ रुपए का है। एसीसी और बीपीसीएल का मार्केट कैप क्रमश: 10,400 और 10,800 करोड़ का है।
5. क
क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।