बीएस की क्लास

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 07, 2022 | 8:04 PM IST

1. अपस्फीति के समय कौन सा स्टेटमेंट सही होता है?


क.  अवास्तविक दरें वास्तविक रिटर्न से कम होती हैं।
ख.  अवास्तविक दरें वास्तविक रिटर्न से ऊंची होती हैं।
ग.  अवास्तविक दरें वास्तविक रिटर्न के करीब होती हैं।
घ.  उपरोक्त में से कोई नहीं

2.  इनमें से से कोई गिल्ट म्युचुअल फंड के लिए सही नहीं है

क.  इनका निवेश सामान्यत: केंद्र सरकार द्वारा जारी सेक्योरिटीज में होता है।
ख.  इनका निवेश सामान्यत: लंबी समयावधि वाले इंस्ट्रूमेंट में होता है।
ग.  यदि एक साल से ज्यादा के लिए निवेश किया जाता है तो इनसे कैपिटल गेन्स टैक्स का फायदा नहीं मिलता है।
घ.  ये लिक्विड फंड की तुलना में ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले होते हैं।

3.  एक कूपन देने वाले बांड का कारोबार सामान्यत: एक………….जब इसकी तुलना बढ़ती ब्याज दरों के माहौल में समान मेच्योरिटी वाले जीरो कूपन बांड से की जाती है।

क.  प्रीमियम
ख.  डिस्काउंट
ग.  समान कीमत
घ.  अव्यवस्थित क्रम

4.  मौजूदा भारतीय रिजर्व बैंक के प्रावधानों के अनुसार बैंकों को अपनी इनक्रीमेंटल मांग और समय लिएबिलटी का……………फीसदी हिस्सा एसएलआर सेक्योरिटीज में करना होता है।

क.  15
ख.  20
ग.  25
घ.  30

5.  भारतीय एक्सचेंज ट्रेडेड वायदा बाजार में कम से कम सौदे का आकार कितने डॉलर है?

क.  500
ख.  1000
ग.  1500
घ.  2000

हल :

1. ख
स्फीति के समय उत्पादों और सेवाओं की कीमतें तेजी से गिरती हैं। इसप्रकार के मौजूदा माहौल में रुपए की क्रय क्षमता बढ़ती है और इसीलिए वास्तविक ब्याज दरें अवास्तविक दरों से अधिक होती हैं।

 2.ग
ये लंबी अवधि के कैपिटल गेन टैक्स से संबंधित होते हैं और इसमें दर 10 फीसदी होती है। हालांकि इसमें महंगाई इंडेक्सेशन का फायदा नहीं मिलता है। सिर्फ इक्विटी शेयर और कुछ दूसरी इक्विटी इंस्ट्रूमेंट में शून्य लंबी अवधि के कैपिटल गेन टैक्स का फायदा मिलता है।

3. क
ऐसा इसलिए होता है कि कूपन जारी करने वाले बांड द्वारा एकत्रित पीरिएडिक पूंजी प्रवाह को ऊंची दरों पर पुनर्निवेश किया जा सकता है।

4. ग

5. ख

क्विज मास्टर प्रमाणित वित्त योजनाकार हैं।

First Published : September 7, 2008 | 9:52 PM IST