Car Price Hike: 1 फरवरी से महंगी हो जाएंगी Tata Motors की गाड़ी, जानें कारण

टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह मूल्यवृद्धि एक फरवरी, 2024 से प्रभावी होगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 21, 2024 | 3:52 PM IST

टाटा मोटर्स ने अगले महीने से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में औसतन 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह मूल्यवृद्धि एक फरवरी, 2024 से प्रभावी होगी। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है।

कंपनी पंच, नेक्सॉन और हैरियर सहित कई यात्री वाहन बेचती है।

First Published : January 21, 2024 | 1:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)