मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए उम्र सीमा तीन वर्ष बढ़ाई गई : मुख्यमंत्री चौहान भोपाल

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की वृद्धि एक बार के लिए की जा रही है। 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण अनेक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने से वंचित होना पड़ा था, इसलिए उनके साथ न्याय करते हुए यह कदम उठाया गया है। चौहान ने कहा कि कोविड की परिस्थितियों के कारण भर्ती परीक्षाएं नियमित रूप से नहीं की जा सकीं, इसलिए अनेक विद्यार्थी उम्र सीमा पार कर गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने उनसे शिकायत की थी कि उन्हें इन परिस्थितियों के कारण अन्याय का शिकार होना पड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इसलिए राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि परीक्षा न होने से जो बच्चे ओवरएज हो गए, उनके साथ अन्याय न हो। इसके लिए एक बार के लिए अधिकतम उम्र सीमा को तीन साल के लिए बढ़ाया गया है।’ चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों का पक्ष न्यायसंगत है और उनके हित में यह निर्णय लिया गया है।

First Published : September 19, 2022 | 7:19 PM IST