विद्युत न्यायाधिकरण प्रमुख की तलाश के लिए समिति

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने बिजली क्षेत्र के शीर्ष अर्ध-न्यायिक निकाय, विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों का सुझाव देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। गजट नोटिफिकेशन में मंत्रालय ने कहा, ‘प्राधिकरण सुधार अधिनियम, 2021 की धारा 3 के अनुसार, विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजने के लिए एक खोज सह चुनाव समिति का गठन किया है।’
समिति के अन्य सदस्यों में ऊर्जा मंत्रालय, नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव और राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएस शिंदे हैं। समिति पद पर नियुक्ति के लिए दो नामों का सुझाव देगी। एपीटीईएल के अध्यक्ष का पद अगस्त 2021 से रिक्त है। 2021 में शीर्ष न्यायालय की एक बेंच ने कुछ नामों का सुझाव दिया था। 

First Published : October 17, 2022 | 9:36 PM IST