Coronavirus Cases Today: देश में 24 घंटे में 5664 नए मामले मिले; 35 की मौत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:28 PM IST

देश में कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है। बीते कई दिनों से देश में पांच हजार से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार (18 सितंबर) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में COVID-19 के 5,664 नए मामले दर्ज हुए हैं। आज सुबह के अपडेट के अनुसार, 35 लोगों की कोरोना से जान गई है। साथ ही कोरोना से 4 हजार 555 लोग ठीक हुए हैं। एक दिन पहले कोरोना के 5 हजार 747 मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 47 हजार 922 हो गई हैं। इसके अलावा देश में COVID-19 के अब तक कुल 4 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही कोरोना से 4 करोड़ 39 लाख 57 हजार 929 लोग रिकवर भी हुए हैं। जबकि 5 लाख 28 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है।

First Published : September 18, 2022 | 11:40 AM IST